Uncategorized

बकैण के परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार बने लेफ्टिनेंट, झंडूता में खुशी की लहर

झंडूता (जीवन सिंह),

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के विकास खंड झंडूता के बकैण गांव के परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार को सेना में ऑनरेरी कमीशन (पदोन्नति) मिला है। अब वह लेफ्टिनेंट के रूप में नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए), खडग़वासला, पुणे में अपनी सेवाएं देंगे। 15 अगस्त, 2025 को मिली इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।संजय कुमार ने 1999 के कारगिल युद्ध में अपनी वीरता का परिचय देते हुए मुष्को घाटी में प्वाइंट 4875 के फ्लैट टॉप क्षेत्र पर कब्जा करने में अहम भूमिका निभाई थी। 4 जुलाई, 1999 को जम्मू और कश्मीर राइफल्स की 13वीं बटालियन के राइफलमैन के रूप में उन्होंने दुश्मन की स्वचालित गोलीबारी का सामना करते हुए तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और फ्लैट टॉप को दुश्मन के कब्जे से मुक्त कराया। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया था। उनकी वीरता को सम्मानित करने के लिए अंडमान निकोबार में एक द्वीप का नाम भी उनके नाम पर “संजय द्वीप” रखा गया है।पदोन्नति के बाद लेफ्टिनेंट संजय कुमार अब पुणे में एनडीए में भविष्य के सैन्य अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।बिलासपुर जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनका सपूत अब न केवल एक वीर सैनिक के रूप में, बल्कि एक अधिकारी के रूप में भी देश की सेवा में योगदान देगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

दोस्त देखते रह गए, कौशल्या डैम में डूबकर युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। औद्योगिक शहर परवाणू के समीप कामली पंचायत स्थित कौशल्या डैम में बुधवार दोपहर…

10 hours ago

₹20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का सांसद सुरेश कश्यप ने किया लोकार्पण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश…

15 hours ago

राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, होली में बच्चों व मरीजों को बांटे फल और मिठाइयां

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर खंड के पैन्शनरो की त्रैमासिक बैठक…

17 hours ago

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

2 days ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

2 days ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

2 days ago