Categories: Uncategorized

झंडूता में ट्रैक्टर चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद

झंडूता (जीवन सिंह),

झंडूता उपमंडल के गांव तुगंडी में ट्रैक्टर चोरी का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी मुहम्मद इमरान पुत्र अब्दुल लतीफ ने पुलिस थाना झंडूता में शिकायत दर्ज कराई कि उनका ट्रैक्टर (नंबर HP89-5328), जो पिछले एक सप्ताह से उनके घर के पास मस्जिद के नजदीक खड़ा था, चोरी हो गया। इमरान ने बताया कि उन्होंने 16 अगस्त 2025 की रात 10 बजे अपने दोनों ट्रैक्टरों (HP89-5328 और HP69-4820) को वहां खड़ा देखा था। अगली सुबह, 17 अगस्त 2025 को, जब वे सैर के लिए खड्ड की ओर गए, तो उन्होंने पाया कि उनका एक ट्रैक्टर (HP89-5328) गायब है, जबकि दूसरा ट्रैकटर वहीं खड़ा था।इमरान ने ट्रैक्टर की तलाश हर संभव स्थान पर की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद, उन्होंने पुलिस थाना झंडूता में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया।झंडूता पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी गए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया और इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।मामले की पुष्टि करते हुए फोन के माध्यम से पुलिस थाना प्रभारी झंडूता जगदीश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। आरोपी को पांच दिन का रिमांड दिया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

13 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

15 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

16 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

16 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

2 days ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

2 days ago