Categories: Uncategorized

रामपुर परियोजना ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,

रामपुर जल विद्युत स्टेशन, दत्तनगर में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विकास मारवाह, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस द्वारा सर्वप्रथम समारोह में ध्वजारोहण किया गया, तदुपरान्त सीआईएसएफ तथा हिमपैस्को के जवानों द्वारा परेड की गई एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। तथा उसके उपरान्त विकास मारवाह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में मारवाह ने समस्त कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए इस वर्ष की थीम “आत्मनिर्भर पंचायत, विकसित भारत की पहचान ” पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह थीम वर्ष भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में पंचायतों की भूमिका अहम है। “आत्मनिर्भर पंचायत” पहल का उद्देश्य प्रत्येक पंचायत को संसाधन प्रबंधन, स्थानीय रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, डिजिटल सेवाओं और हरित ऊर्जा में सक्षम बनाना है।

इस अभियान के तहत स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा, प्रशासन में पारदर्शिता, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। जब हर पंचायत आत्मनिर्भर बनेगी, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। मारवाह ने बल दिया कि आर्थिक प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेशन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय योगदान के बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी, निष्ठा और उत्तरदायित्व के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र, निगम एवं परियोजना की प्रगति हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरा समारोह देशभक्ति, सौहार्द एवं एकता की भावना के साथ संपन्न हुआ।

Himachal Darpan

Recent Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता )., नाहन, 30 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

12 hours ago

आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 30 जून- उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला आपदा…

12 hours ago

राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले में दोहरी वसूली का आरोप, व्यापारी परेशान, कांग्रेस-बीजेपी की चुप्पी पर उठे सवाल

सोलन ( नरेंद्र कुमार संवाददाता ), राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन के बाद अब…

12 hours ago

बढ़ाल में दर्दनाक सड़क हादसा: बहन की विदाई के कुछ घंटों बाद भाई की मौत,

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), विधानसभा क्षेत्र जसवां-परागपुर की ग्राम पंचायत बाड़ी के…

16 hours ago

खून के रिश्ते पर लगा कलंक: बहन की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भाई गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के संजौली में हुए चर्चित मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस…

17 hours ago

सैर-सपाटा मातम में बदला: मनाली में 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश…

17 hours ago