Uncategorized

स्वतंत्रा दिवस पर स्वर कोक़िला “पंडित ख़ुशबू भारद्वाज “को शिक्षा व कला संस्कृति के लिए किया सम्मानित

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

 आयुष मंत्री यादविन्दर गोमा जी द्वारा किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस का ज़िला स्तरीय समहारोह कुल्लू के एतिहासिक मैदान में माननीय आयुष मंत्री जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,जिला स्तरीय समारोह में भव्य मार्च पास्ट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिभिन्न प्रस्तुतिया रही,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थाओं के कलाकारों ने देश भक्ति के कार्यक्रम, लोक नृत्य प्रस्तुत करके जनसमूह का मनोरंजन किया,उन्होंने ज़िला के सभी संबंधित विभागों के व हर कार्य में ज़िला का नाम रोशन करने वाले नामी लोगों को सम्मानित किया जिसमें जिला की स्वर कोकीला को भी माननीय मंत्री जी द्वारा शिक्षा व संस्कृति ke लिए सम्मानित किया गया जिसमें प्रशासन भी मौजूद रहा!होनहार बिरवान के होत चिकने पात” यह बात खुशबू पर सटीक बैठती है। छोटी उम्र से ही ख़ुशबू को संगीत का शौक़ था। बता दें कि यदि कहीं कोई कार्यक्रम होता है तो ख़ुशबू की भागीदारी सबसे पहले रहती है। ख़ुशबू गर्व से कहती है कि जो अपने पारम्परिक संगीत में लय रस और संस्कार है उसका कोई मुक़ाबला नही है। ख़ुशबू ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति से प्यार करना चाहिए इसे सर्वोपरि बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। ख़ुशबू ने देश ही नही अपितु बाहरी प्रदेशों में भी अपनी संस्कृति को बिखेरा है।खुशबू संगीत में गोल्ड मेडल जीत कर देश नहीं अपितु कुल्लू का नाम रोशन कर चुकी है। हाल ही में खुशबू अंतर्राष्ट्रीय कार्निवल मनाली में निर्णायक मंडल की भूमिका निभा चुकी है। खुशबू बहुत से नामी पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है, जिसमें नेशनल अवॉर्ड, सीएम अवार्ड जैसे बहुत से पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। ख़ुशबू एनसीसी में भी बतौर सीनियर अंडर ऑफिसर की भूमिका भी निभा चुकी है।खुशबू मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती है। खुशबू की माता रविन्द्रा भारद्वाज स्वयं संगीत प्रेमी है। खुशबू ने सदैव अपनी कामयाबी का श्रेय माता पिता गुरुजनों व मित्रों को दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

14 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

16 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

17 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

17 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

2 days ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

2 days ago