Uncategorized

डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में विद्यार्थियों ने ली नशा न करने की प्रतिज्ञा

ददाहू(हेमंत्त चौहान,संवाद्दाता),

डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में आज सभी विद्यार्थियों ने नशा न करने और इसके विरुद्ध समाज को जागरूक करने की शपथ ली। प्रतिज्ञा में विद्यार्थियों ने भगवान को साक्षी मानकर वचन दिया कि वे जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और न ही किसी को इसकी ओर प्रेरित करेंगे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे नशे की बुराई के खिलाफ हमेशा सतर्क और जागरूक रहेंगे तथा समाज से इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के प्रयास करेंगे।प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ने बताया कि यह प्रतिज्ञा विद्यालय में प्रतिदिन ली जाएगी ताकि बच्चों के मन में नशे के प्रति जागरूकता और दृढ़ निश्चय बना रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से बचाना और समाज में इस बुराई के खिलाफ अभियान चलाना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

11 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

11 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

11 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

11 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

14 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

19 hours ago