बिलासपुर (मंदीप राणा, संवाददाता),
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मानिग क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक विस्तार परियोजना को लेकर जनसुनवाई का आयोजन बिलासपुर जिला के तलवाडा पंचायत के राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलवाडा स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस परियोजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र को 3 हैक्टेयर से बढ़ाकर 6 हैक्टेयर किए जाने का प्रस्ताव है। इस जनसुनवाई में उपायुक्त बिलासपुर रोहित कुमार ने मुख्यातिथि शिकरत की। इस जनसुनवाई में क्षेत्र के ग्रामीणों, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। लोगों ने मुख्यातिथि के समक्ष अपने सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराईं। कुछ लोगों ने परियोजना के समर्थन में तर्क दिए, वहीं कई ग्रामीणों ने पर्यावरणीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों पर प्रभाव को लेकर चिंता जताई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना से संबंधित सभी पर्यावरणीय अध्ययन किए गए हैं और यदि मंजूरी मिलती है तो सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों को रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होगी।इस जनसमस्या में करीव 7 पंचायतो के 600 के करीव लोगो ने भाग लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…
निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…