Categories: Uncategorized

कामधेनु डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दूध, दही और घी के सैंपल लैब भेजे

बिलासपुर (मनदीप राणा, संवाददाता),

मीडिया पर कामधेनु ब्रांड के दूध की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वायरल हुए वीडियो के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। नमहोल स्थित कामधेनु डेयरी पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी खगेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में विभागीय टीम ने दूध, दही और घी के सैंपल मौके से लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में वायरल हुए वीडियो में एक युवती ने दूध के पैकेट में संदिग्ध सफेद पदार्थ होने का दावा किया था। वीडियो को देखने के बाद लोगों में कामधेनु डेयरी के उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर गहरी चिंता उत्पन्न हो गई है। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से ब्रांड की साख पर सवालिया निशान लग गया है। यह पहली बार नहीं है जब कामधेनु ब्रांड पर ऐसे आरोप लगे हों। पूर्व में भी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की इस सख्त कार्रवाई को सार्वजनिक स्वास्थ्य की दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है। इस मुद्दे पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए वायरल वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने कहा प्रदेशवासियों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जनता अब इस रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है कि क्या दूध व दुग्ध उत्पादों में वाकई मिलावट है या नहीं। विभाग की रिपोर्ट से ही सच्चाई सामने आएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

21 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago