Uncategorized

3.16 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छैला से एक युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

डीएसपी ठियोग सिद्दार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एनडीपीएस मामला – थाना ठियोग आज दिनांक 28/07/2025 को एएसआई रंजय, थाना ठियोग की सूचना पर धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। सूचना में एएसआई रंजय ने बताया कि सुबह 4:50 बजे, वह पुलिस टीम के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छैला के पास चेकिंग नाका लगा रहे थे। सुबह 5:20 बजे एक सफेद रंग की कार संख्या HP 28A 8854 नाके पर आई। पुलिस दल ने कार को रुकने का इशारा किया। चालक से उसकी पहचान के बारे में पूछा गया और उसकी कार की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर, ओंकार पुत्र हिम्मत सिंह निवासी गाँव अलसोगी, डाकघर समाली, तह. सरकाघाट, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, उम्र 34 वर्ष के कब्जे से 3.16 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

8 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

8 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

8 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

9 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

15 hours ago