Categories: Uncategorized

अस्थायी पुलिया टूटी, महिला लापता — दो घायल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की शोर पंचायत में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। कडू नाले पर बनी अस्थायी पुलिया का हिस्सा अचानक टूटने से एक महिला समेत तीन लोग नाले में गिर गए। हादसे में दो लोगों ने किसी तरह अपनी जान तो बचा ली, लेकिन एक महिला पानी के तेज बहाव में बह गई, जो अब तक लापता है।जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय नाथरी पत्नी धर्म चंद, 32 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र भूरी सिंह, और 33 वर्षीय राम सिंह पुत्र गुरुदेव निवासी शोर शनिवार को मवेशियों को कडू धार से घर ला रहे थे। इसी दौरान जब वे अस्थायी पुलिया से गुजर रहे थे, तभी वह टूट गई और तीनों लोग नीचे कडू नाले में जा गिरे।घटना के बाद देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान कडू धार में दो लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्होंने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस चौकी पुर्थी को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लापता महिला की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया।घायल राजेश कुमार और राम सिंह को नागरिक अस्पताल किलाड़ में भर्ती करवाया गया है। वहीं, लापता महिला नाथरी की तलाश चंद्रभागा नदी और कडू नाले के आसपास जारी है।इस घटना की पुष्टि पांगी थाना प्रभारी एसएचओ जोगिंद्र सिंह जरियाल ने की है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम लगातार महिला की खोजबीन में लगी हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

11 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

12 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

12 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

12 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

18 hours ago