Categories: Uncategorized

भूमि विवाद पर जल शक्ति विभाग का बयान — जबरन कब्जे के आरोप निराधार

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

हाल ही में जल शक्ति विभाग राजगढ़ के अधिशाषी अभियंता पर लगाए गए भूमि कब्जे के आरोपों को विभाग ने सिरे से खारिज करते हुए इसे तथ्यहीन और भ्रामक बताया है। विभाग का कहना है कि जिस भूमि पर विवाद बताया जा रहा है, वह वर्षों से विभागीय कार्यों व सार्वजनिक हित में उपयोग में लाई जा रही थी और इस पर जबरन कब्जे का कोई प्रयास नहीं किया गया है।विभाग के अनुसार, कुछ व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर विभागीय संपत्ति से जुड़े सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर गतिविधियों में बाधा डाली जा रही है। यह रास्ता जल शक्ति विभाग के उपमंडल कार्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों तक जाता है, जिसका प्रतिदिन कर्मचारियों, छात्रों व आमजन द्वारा उपयोग किया जाता रहा है।विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह मामला फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर विचाराधीन है और विभाग राजस्व दस्तावेजों से संबंधित किसी भी जांच में सहयोग के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सभी कार्य कानून के दायरे में रहकर कर रहा है और किसी भी प्रकार का अवैध दबाव राजस्व अधिकारियों पर नहीं बनाया जा रहा। विभाग ने गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा है कि गत 15 जून रविवार को उक्त सार्वजनिक रास्ते को निजी व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे आम लोगों के साथ-साथ विभागीय कार्यों में भी भारी असुविधा उत्पन्न हुई। यह रास्ता दशकों से उपयोग में लाया जा रहा था।
इस संबंध में जल शक्ति विभाग द्वारा पहले ही दिनांक 24 अप्रैल और 30 मई को उपमण्डलाधिकारी (ना.) राजगढ़ एवं थाना प्रभारी राजगढ़ को संभावित अवरोध की आशंका से अवगत करवा दिया गया था, किंतु समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने के कारण यह घटना घटित हुई। अधीशासी अभियंता जल शक्ति विभाग जोगिंदर चौहान ने स्पष्ट किया है कि वह विभाग की लड़ाई लड़ रहे है और किसी के भी वैध अधिकारों का हनन नहीं कर रहे। विभाग अपने दायित्वों और जनहित को ध्यान में रखते हुए काम कर रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

1 hour ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

2 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago