मुख्य समाचार

सांगला ग्राम पंचायत में एक दिवसीय बागवानी जागरूकता शिविर आयोजित

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

उपनिदेशक उद्यान किन्नौर डॉ. भूपेंद्र नेगी ने आज यहां बताया कि जिला के सांगला स्थित अम्बेडकर भवन में आज सांगला वैली के सेब के बागीचों में समय से पहले पतझड़ एवं पत्तों में काला धब्बा के संदर्भ में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सांगला वैली के कुल 140 बागवानों, विशेषकर महिला बागवानों ने भाग लिया एवं रोग प्रबंधन पर जानकारी प्राप्त की तथा कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञों से सीधा संवाद स्थापित कर अपने संशय दूर किए।

उपनिदेशक उद्यान ने बताया कि विशेषज्ञों ने सांगला वैली के बागीचों का निरीक्षण किया एवं पत्तों के सैंपल अध्ययन के लिए एकत्रित किए तथा इस रोग की रोकथाम के लिए स्प्रे शेड्यूल  के बारे में स्थानीय बागवानों को अवगत करवाया ताकि उनके सेब के बागीचों को कोई खतरा उप्तन्न न हो। इसके अलावा पादप रोग विशेषज्ञों ने भी सेब के बागीचों का निरीक्षण किया और पादप रोग से संबंधित जांच की।

विशेषज्ञों ने कीटनाशकों की दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानों के सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए एकत्रित किए तथा स्थानीय बागवानों को इन रोगों की रोकथाम के लिए कीटनाशकों को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं ए.पी.एम.सी के निदेशक उमेश नेगी, किनफेड के निदेशक सचिन नेगी, कृषि विज्ञान केंद्र शारबो के कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञ, सांगला ग्राम पंचायत की प्रधान देव सांकी, कामरू ग्राम पंचायत की प्रधान इंदु नेगी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

7 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

8 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

8 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

8 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

14 hours ago