शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष पर उपमंडल स्तरीय ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन आज उपमंडलाधिकारी (ना) सुन्नी राजेश वर्मा की अध्यक्षता में खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बैठक कक्ष में किया गया। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की गई तथा समारोह को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए।
उपमंडलाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी का चयन किया गया है। इस अवसर पर पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स के छात्र-छात्राएं मार्च पास्ट में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त सरकारी तथा निजी शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित विविध सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई है जिसमें मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, मंच समिति इत्यादि का गठन किया गया है, जिनके सहयोग से इस कार्यक्रम सफल संचालन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र से संबंधित भूतपूर्व सैनिक पूर्व स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान हेतु आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नगर पंचायत के पार्षद, व्यापार मंडल सन्नी के पदाधिकारी, सदस्य तथा समस्त विभागों के विभाग अध्यक्ष तथा प्रभारी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…