झण्डूता (जीवन सिंह),
झंडूता उपमंडल के केंद्र बिंदु बरठीं में शाहतलाई की गौरी महंत ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के उपलक्ष्य पर खीर के विशाल भण्डारे का आयोजन किया ।इस भण्डारे में स्थानीय लोगों के साथ साथ व्यापार मंडल बरठीं, सुन्हाणी,धरोटी,सरगल,मौही, टिहरी के लोग भारी संख्या में खीर के भण्डारे में आए।और शिव का प्रसाद ग्रहण किया।इस भण्डारे में लगभग 3,000 लोग आए।
आपको बता दें कि शाहतलाई से सम्बन्ध रखने वाली गौरी महंत समाज में इस तरह के कार्यक्रम करती रहती है और शाहतलाई के विभिन्न इलाकों में खीर के भण्डारे लगाती रहती है। गौरी महंत गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए किताबें देती है। गौरी महंत शाहतलाई ने स्थानीय लोगों और समस्त हिमाचल वासियों को श्रावण मास की लख लख बधाइयां दी। इस कार्यक्रम में अमरनाथ धीमान, कुलवत ढटवालिया, राजकुमार जैसे समाजसेवी विशेष तौर से उपस्थित रहे।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…