रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर जितेन्द्र सैनी ने आज जिला किन्नौर के राजकीय महाविद्यालय रिकांग पीओ में साइबर अपराध व इसके बचाव बारे आयोजित जागरुकता शिविर की अध्यक्षता की व छात्रों को साइबर अपराध से बचने पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। आयोजित जागरूकता शिविर में 102 विद्यार्थियों व 23 अध्यापकों ने भाग लिया।
जितेन्द्र सैनी ने बताया कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी के युग में साइबर अपराध में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है व अपराधी नई नई तकनीकों के माध्यम से धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में लोगों का साइबर धोखाधड़ी से बचाव पर जागरूक होना अनिवार्य है तभी साइबर अपराधों को रोका जा सकता है और अपराधियों को पकड़ कर कानूनी सजा दी जा सकती है। उन्होंने छात्रों को साइबर अपराध से बचने पर विस्तृत जानकारी दी और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर: 15100 पर शिकायत दर्ज करवाने को कहा।
इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता दीपक विवेकीमन, साइबर इंचार्ज रिकांग पीओ चन्द्र प्रकाश बतौर संसाधन व्यक्ति उपस्थित रहे और उपस्थित छात्रों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार जैसे डेटा प्राइवेसी, साइबर धमकियां, पैसों से संबंधित धोखाधड़ी इत्यादि बारे जानकारी प्रदान की गई।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…