राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
राजगढ़ नगर पंचायत वार्ड नं. 4 में नेहरू मैदान से सटे नाले की सफाई और सुधार कार्य आरंभ हो चूका है। इस परियोजना पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आएगी और कार्य का टेंडर पहले ही जारी कर दिया गया है।नगर पंचायत युवा अध्यक्षा ज्योति साहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नाला कई वर्षों से पूरी तरह मिट्टी और मलबे से भर गया है, जिसके चलते भारी बारिश के समय जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे नाले के साथ सटी दुकानों और मकानों में पानी घुसने की घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में हुई मूसलधार बारिश के दौरान भी आधी रात को कई घरों और दुकानों में पानी भर गया था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि अब नाले की समुचित सफाई कर उसमें से दोनों ओर 20-20 मीटर तक और लगभग 6 फुट गहराई तक मिट्टी निकाली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यहाँ बना पूल भी बहुत पुराना हो चूका है और इसकी जगह नया पूल बनाकर इसकी ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी ताकि जलनिकासी की क्षमता बेहतर हो सके। बजट की उपलब्धता अनुसार चरणों में नाले के साथ-साथ एक एम्बुलेंस मार्ग भी विकसित किया जाएगा | नगर पंचायत अध्यक्षा ने कहा कि उनका नगर पंचायत के लोगों की समस्याओ का निराकरण करने का उनका पूरा प्रयास रहता है। इस समस्या को लेकर भी नगर पंचायत स्तर से आगे बढ़ाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखा गया था। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त जिला सिरमौर को तत्काल बजट स्वीकृत करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत बजट उपलब्ध होते ही कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ज्योति साहनी ने बताया की इस समस्या बारे वह शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद व् पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सुरेश कश्यप से भी मिली है उन्होंने पूरा आश्वासन दिया है की वह नेहरू मैदान के साथ नाले के लिए पांच लाख रूपये देंगे ताकि नाले के काम में पेसो की वजह से कोई कमी ना आये | नगर पंचायत अध्यक्षा ज्योति साहनी ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ,सांसद सुरेश कश्यप और उपायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य न केवल जलभराव की समस्या का समाधान करेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भी भारी राहत प्रदान करेगा।
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…