Categories: Uncategorized

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा हाबन द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन करवाया गया

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा हाबन द्वारा स्थानीय लोगो के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन करवाया गया | बैंक के कर्मचारी नेहा व् विद्यादत्त ने यहाँ मिडिया को जानकारी देते हुए बताया की इस एक दिवसीय शिविर की अध्य्क्षता शाखा के कार्यकारी साहयक गगनदीप गुप्ता ने की | इस अवसर पर गुप्ता ने पालू गांव में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए बैंक की विभिन योजनाओ के बारे में अवगत करवाया की कैसे ग्रामीण लोग बैंक की विभिन योजनाओ का लाभ उठा सकते है | गुप्ता ने बताया की बैंक अपने ग्राहकों के लिए कम ब्याज पर लोन भी उपलब्ध करवाते रहते है ताकि ग्रामीण स्तर पर लोगो को इसका लाभ मिल सके | आजकल लोगो के साथ ऑनलाइन के माध्यम से बहुत धोखाधड़ी हो रही है जिससे हमे सावधान रहने की अत्यंत जरूत होती है यदि कोई अनजान व्यक्ति फोन या मेसज के द्वारा आपसे किसी भी तरह की जानकारी मांगता हो तो आपको उसे कोई भी जवाव नहीं देना है बल्कि अपनी नजदीकी शाखा में जाकर बताना चाहिए बैंक कभी भी आपसे आपके निजी खातों के बारे में फोन या मेसज के माध्यम से कोई भी जानकारी नहीं मांगता है इसलिए हमे हमेशा सावधान रहना चाहिए | इस अवसर पर सहायक प्रबंधक गगनदीप गुप्ता ने लोगो को ऑनलाइन बैंकिंग और गूगल पे के सही इस्तेमाल करने की भी विस्तार से जानकारी दी | इसके बाद एसएचजी ग्रुप को भी बुलाया गया व् पीएमएसबीवाई और पीएमजेजेबीवाई के बारे भी विस्तार से जानकरी दी | इस एक दिवसीय शिविर में सेल्फ हेल्प ग्रुप के प्रधान सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

9 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

10 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

14 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

14 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

17 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

17 hours ago