राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा हाबन द्वारा स्थानीय लोगो के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन करवाया गया | बैंक के कर्मचारी नेहा व् विद्यादत्त ने यहाँ मिडिया को जानकारी देते हुए बताया की इस एक दिवसीय शिविर की अध्य्क्षता शाखा के कार्यकारी साहयक गगनदीप गुप्ता ने की | इस अवसर पर गुप्ता ने पालू गांव में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए बैंक की विभिन योजनाओ के बारे में अवगत करवाया की कैसे ग्रामीण लोग बैंक की विभिन योजनाओ का लाभ उठा सकते है | गुप्ता ने बताया की बैंक अपने ग्राहकों के लिए कम ब्याज पर लोन भी उपलब्ध करवाते रहते है ताकि ग्रामीण स्तर पर लोगो को इसका लाभ मिल सके | आजकल लोगो के साथ ऑनलाइन के माध्यम से बहुत धोखाधड़ी हो रही है जिससे हमे सावधान रहने की अत्यंत जरूत होती है यदि कोई अनजान व्यक्ति फोन या मेसज के द्वारा आपसे किसी भी तरह की जानकारी मांगता हो तो आपको उसे कोई भी जवाव नहीं देना है बल्कि अपनी नजदीकी शाखा में जाकर बताना चाहिए बैंक कभी भी आपसे आपके निजी खातों के बारे में फोन या मेसज के माध्यम से कोई भी जानकारी नहीं मांगता है इसलिए हमे हमेशा सावधान रहना चाहिए | इस अवसर पर सहायक प्रबंधक गगनदीप गुप्ता ने लोगो को ऑनलाइन बैंकिंग और गूगल पे के सही इस्तेमाल करने की भी विस्तार से जानकारी दी | इसके बाद एसएचजी ग्रुप को भी बुलाया गया व् पीएमएसबीवाई और पीएमजेजेबीवाई के बारे भी विस्तार से जानकरी दी | इस एक दिवसीय शिविर में सेल्फ हेल्प ग्रुप के प्रधान सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे |
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अधिकार कानून, 2006 के…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…
राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…