Uncategorized

बिशु मेले हमारी प्राचीन धरोहर आपसी भाईचारे प्रेम के मिलन विनय भगनाल।

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

राजगढ़ उपमंडल की कुड़ु लवाना पंचायत में चल रहे दो दिवसीय बिशु मेले में रविवार को देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस पारंपरिक मेले का आयोजन वर्षों से किया जा रहा है और यह क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक बन चुका है।मेले के मुख्य आकर्षणों में ठोडा, रस्साकसी और कुश्ती जैसी प्रतियोगिताएं रहीं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रस्साकसी प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 18 गांवों की महिला मंडलों ने भाग लेकर मेले में समरसता और उत्सव का रंग भर दिया। वहीं नहोल ठोडा दल और पराली घुंड ठोडा दल की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।विनय भगनाल ने अपने संबोधन में कहा कि बिशु मेले हमारी पहाड़ी संस्कृति का जीता-जागता उदाहरण हैं। यह मेले हमें आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने मेला आयोजन के लिए मेला स्थल पर ग्राउंड निर्माण हेतु एक लाख रुपये और अपनी ऐच्छिक निधि से 11,000 रुपये देने की घोषणा की।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष भगनाल सहित जयप्रकाश, दिनेश, गोलु, पवन, राकेश, सोहन सिंह, लक्ष्मी सिंह, अशोक, राहुल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

2 hours ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

2 hours ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

20 hours ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

20 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: विज्ञान समारोह के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” रही।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा…

21 hours ago

कुल्लू दौरे पर राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल की सख्त कार्रवाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल ने जिला…

23 hours ago