Categories: Uncategorized

पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

बाल विकास परियोजना पच्छाद के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनवाडी सहायिकाओं के 6 भरे जाएंगे। पात्र महिला उम्मीदवार को 23 जुलाई, 2025 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद के सराहां कार्यालय में जमा करवाने होंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 04 अगस्त, 2025 को बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद स्थित सराहां के कार्यालय में प्रातः 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवानी केन्द्र राज्यों मलाना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक रिक्त पद भरा जाना हैं, जबकि आंगनवाड़ी केन्द्र कुईना काटली, सनौन, षेखरा बघार, मलहोटी-2, पाड आंजी व दीद घलूत में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 06 पद भरे जायेंगे।
उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु प्रार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो रखी गई है, जबकि उच्च षिक्षा प्राप्त उम्मीदवार को नियमानुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे, प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए, आवेदक हिमाचल की स्थाई निवासी व उसी आंगनवाड़ी पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए तथा सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में उसका नाम दर्ज होना चाहिए। इस आशय का प्रमाण- पत्र सम्बन्धित कार्यकर्ता द्वारा जारी व संबंधित पर्यवेक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित करवाकर आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

27 और 28 सितंबर को सबसे ज्यादा बारिश की संभावना, सोलन-शिमला समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत…

2 hours ago

चार महीने बाद खुला पंचायत चुनाव का ‘राज’! पहली गिनती में हार, रिकाउंटिंग में जीत… आखिर कैसे बदल गया पूरा नतीजा?

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब चार…

5 hours ago

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

16 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

17 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

21 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

21 hours ago