Categories: Uncategorized

राजगढ़ पुलिस ने युवक को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

राजगढ़ पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार टीम पबियाणा-सैर जगास सड़क पर नियमित गश्त पर थी, जब यह कार्रवाई अमल में लाई गई।गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति पबियाना की ओर से पैदल सैर जगास की दिशा में आता दिखा। जैसे ही वह व्यक्ति मोड़ पर पहुंचा और पुलिस को देखा, तो संदिग्ध गतिविधियों के चलते वापस पबियाणा की ओर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ और तुरंत उसे काबू किया गया।पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहचान विकास भारद्वाज, निवासी पबियाणा, तहसील राजगढ़ के रूप में बताई। पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 2.60 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।मामले की पुष्टि एस एच ओ राजगढ़ राजविंदर सिंह ने की उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

संगड़ाह महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह का भव्य आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में…

1 hour ago

सिरमौर में पहली बार वन अधिकार कानून के तहत मिलेंगे भूमि पट्टे

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अधिकार कानून, 2006 के…

1 hour ago

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

7 hours ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

7 hours ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

1 day ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

1 day ago