Categories: Uncategorized

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर।

नाहन (सिरमौर) — जिला सिरमौर की नाहन तहसील के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक पर 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया, जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।महिला पुलिस थाना नाहन में पीड़िता की मां ने 7 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि स्कूल में योगा सिखाते समय शिक्षक ने छात्रा के साथ अनुचित हरकतें कीं। इतना ही नहीं, आरोपी शिक्षक ने छात्रा को यह धमकी भी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसका स्कूल से नाम काट दिया जाएगा।परिजनों को जैसे ही इस शर्मनाक हरकत की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।यह मामला एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों का विश्वास कायम रह सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

संगड़ाह महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह का भव्य आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में…

3 hours ago

सिरमौर में पहली बार वन अधिकार कानून के तहत मिलेंगे भूमि पट्टे

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अधिकार कानून, 2006 के…

3 hours ago

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

9 hours ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

9 hours ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

1 day ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

1 day ago