ब्यूरो रिपोर्ट मंडी
कहते हैं भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते, इसलिए उसने कुछ फरिश्ते भेज दिए। ऐसा ही एक जीवंत उदाहरण मंडी ज़िले के स्याठी गांव में देखने को मिला, जहां एक पालतू बेजुबान डॉगी ‘रॉकी’ ने 67 लोगों की जान बचाकर मिसाल कायम कर दी।30 जून की आधी रात को जब गांव गहरी नींद में डूबा था, तभी लगभग 12:30 बजे मूसलधार बारिश के बीच भूस्खलन की शुरुआत हुई। इसी दौरान ‘रॉकी’ ने असामान्य तरीके से जोर-जोर से भौंकना शुरू किया। रॉकी की आवाज सुनकर उसके मालिक नरेंद्र की नींद खुली। जैसे ही उन्होंने बाहर आकर देखा, तो घर के पास ज़मीन में गहरी दरारें पड़ चुकी थीं और पानी तेजी से घर के भीतर घुसने लगा था।नरेंद्र ने एक पल की भी देर किए बिना पूरे परिवार को जगाया और आसपास के 22 घरों में जाकर लोगों को सतर्क किया। गांववासी समय रहते अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।यदि रॉकी समय पर चेतावनी न देता और नरेंद्र तत्परता न दिखाते, तो पूरा गांव एक भीषण त्रासदी का शिकार हो सकता था। रॉकी की इस सतर्कता और वफादारी ने उसे पूरे गांव का हीरो बना दिया है।आज स्याठी गांव के लोग ‘रॉकी’ को सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि भगवान का रूप मानकर उसकी पूजा कर रहे हैं। गांव में अब यह चर्चा आम हो चली है कि “अगर रॉकी न होता, तो आज हम न होते।”
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने मिडिया को जारी…
झंदुता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), बिलासपुर बस स्टैंड के साथ लगते पुरानी तहसील के पास…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…