Categories: Uncategorized

स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़, 7 आरोपी गिरफ्तारजंगल के रास्ते में टॉफी का लालच और चाकू से धमकी,

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

पर्यटन स्थल कुफरी के समीप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझार की छात्राओं के साथ बीते दिनों कुछ युवकों द्वारा की जा रही छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया, जिसमें कुछ संदिग्धों को लेकर संदेह जताया गया।इसके बाद छात्राओं ने साहस दिखाते हुए स्कूल और घर पहुंचकर पूरी आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस और स्कूल प्रशासन को इस विषय की जानकारी दी। पुलिस ने भी गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी जंगल के रास्तों में बच्चियों को टॉफी और चॉकलेट का लालच देकर बुलाते थे और फिर चाकू दिखाकर धमकी देते थे कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की जाती थी।इस मामले के सामने आने के बाद सोमवार को मझार स्कूल में पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए गए और महिला थाना व स्थानीय पुलिस के हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करवाए गए।पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है, वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न करे।

Himachal Darpan

Recent Posts

विधायक अजय सोलंकी ने सीएम सुक्खू के नाहन दौरा को बताया ऐतिहासिक, बोले मुख्यमंत्री ने सड़क, पुल और सिंचाई योजनाओं की दी स्वीकृति

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने मिडिया को जारी…

14 hours ago

बिलासपुर में दो बसों के बीच फंसी पिकअप, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

झंदुता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), बिलासपुर बस स्टैंड के साथ लगते पुरानी तहसील के पास…

14 hours ago

PIT NDPS अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही — जिला पुलिस शिमला द्वारा एक और आदतन नशा तस्कर को निरुद्ध कर जेल भेजा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

14 hours ago

मेडिकल कॉलेज नाहन में महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की पदनाम परिवर्तन की मांग

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह…

17 hours ago

नालागढ़ में फैक्ट्री से 50 लाख की मशीन चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के…

3 days ago

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

3 days ago