मुख्य समाचार

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में पूर्व-छात्र संघ की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, जिला सिरमौर में आज महाविद्यालय के पूर्व-छात्र संघ की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य तौर पर पूर्व छात्र संघ को हिमाचल प्रदेश सोसाइटी पंजीकरण एक्ट, 2006 के तहत पंजीकरण बारे विचार किया गया। इस बैठक में महाविद्यालय पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष चन्द्र‌मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष नंदिनी जसवाल, कोषाध्यक पवन चौहान के अतिरिक्त कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने संघ को शीघ्र अति शीघ्र पंजीकृत करने पर बल दिया, ताकि संघ महाविद्यालय के कार्यों में अपना वांछित योगदान दे सके । महाविद्यालय प्रशासन ने संघ को पंजीकृत करने के लिए किए प्रयासों से अवगत करवाया और भरोसा दिया कि एक-दो दिन में वांछित औपचारिकताएं पूर्व कर पंजीकरण हेतु आवेदन कर दिया जाएगा। बैठक के अंत में कार्यकारी सचिव ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

4 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

5 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

5 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

11 hours ago