Categories: Uncategorized

टीजीटी शिक्षक पर दो दर्जन छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, शिक्षा विभाग ने तत्काल निलंबित किया ।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन।

राजगढ़ ब्लॉक के पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दर्जन छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी और दुर्व्यवहार के आरोप में फंसे टीजीटी गणित शिक्षक को शिक्षा विभाग ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उपनिदेशक, जिला सिरमौर द्वारा निदेशालय को उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

शिक्षा निदेशक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिदेशक शिक्षा, सिरमौर को निर्देश दिए हैं कि वह स्वयं राजगढ़ स्कूल पहुंचकर पीड़ित छात्राओं, शिक्षकों तथा अन्य स्टाफ के बयान दर्ज करें और एक सप्ताह के भीतर पूरी रिपोर्ट निदेशालय को सौंपें।

गौरतलब है कि शनिवार को स्कूल की 24 छात्राओं ने गणित शिक्षक राकेश पर छेड़खानी और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद विद्यालय परिसर में आक्रोश फैल गया और अभिभावकों ने स्कूल गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दबाव के चलते पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया और राजगढ़ पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इस संबंध में जिला सिरमौर के उपनिदेशक शिक्षा राजीव ठाकुर ने पुष्टि की कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह निलंबन निदेशक, शिक्षा विभाग की ओर से जारी हुआ है और जांच रिपोर्ट तय समय सीमा के भीतर निदेशालय को भेजी जाएगी।

इस प्रकरण ने शिक्षा संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभागीय जांच और पुलिस कार्यवाही से अब साफ होगा कि दोषी कौन है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

46 minutes ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

2 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

2 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

2 hours ago

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

6 hours ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

6 hours ago