बिलासपुर (जीवन सिंह, संवाददाता),
राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की कला स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा पलक का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए हुआ है यह शिविर गुजरात के वलसाड क्षेत्र में 26 जून से 3 जुलाई तक आयोजित होगा । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य ने पलक को इस कैंप के लिए शुभकामनाएं दी है। हिमाचल प्रदेश से कुल 10 बच्चों का चयन इस कैंप के लिए हुआ है जिनमें से पलक भी एक है जो जिला बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेगी। इस कैंप में देशभर से भाग लेने वाले स्वयंसेवी विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे भाषण, निबंध लेखन , कविता लेखन, नृत्य इत्यादि द्वारा अपने अपने क्षेत्र की कला और संस्कृति का प्रदर्शन करते हैं। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी सहायक आचार्य रमेश चंद और सहायक आचार्य पूजा देवी तथा अन्य शिक्षकों ने भी पलक के चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी ।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…
शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…
केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…