Uncategorized

पूर्व सैनिक की बेटी मन्नत चौहान ने NEET परीक्षा में 98% अंक हासिल कर किया अपने गांव का नाम रोशन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

नोहरा धार तहसील के अंतर्गत आने वाली पंचायत सेर तंदूला के (गांव पबोर) से संबंध रखने वाली मन्नत चौहान ने NEET परीक्षा में शानदार 98% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम पूरे गर्व के साथ रोशन किया है। मन्नत चौहान पूर्व सैनिक सुरेश चौहान की सुपुत्री हैं, जो भारतीय नौसेना (Navy) से सेवानिवृत्त होने के पश्चात वर्तमान में EPFO शिमला में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता कुसुम चौहान, शिमला के प्रतिष्ठित चेल्डिया स्कूल में TGT शिक्षिका हैं।

मन्नत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता गौरवान्वित हैं, बल्कि पूरा क्षेत्र और पंचायत सेर तंदूला इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा बन गई है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर क्षेत्रवासियों ने कुल देवी नागरकोटी माता और कुल देवता खलोग देवता से प्रार्थना की है कि मन्नत को भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूने का अवसर मिले।

पूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ इकाई की ओर से सभी सैनिक परिवारों की तरफ से मन्नत को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं। एक सैनिक की बेटी होने के नाते मन्नत की यह उपलब्धि वास्तव में अद्वितीय और प्रेरणादायक है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago