Categories: Uncategorized

आज के समय नशा सबसे बड़ी चुनौती- ज्योति राणा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार में छात्र परिषद का गठन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं छात्र परिषद में चयनित सभी छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर छात्राओं को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही है। महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकारों के प्रयासों को नए पंख लग रहे है। सरकारों की योजनाओं के महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार करने के अवसर मिल रहे है। लेकिन समय के अनुसार महिलाओं के आगे चुनौतियां भी बढ़ी है। आज के समय में नशा सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसकी चपेट में केबल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी काफी तादाद में संलिप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रखने के लिए लड़कियों को पढ़ाई, करियर और खेलों की तरफ केंद्रित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्कूली पढ़ाई के दौरान ही अपने जीवन का लक्ष्य तय कर लेना चाहिए। इसी के मुताबिक दिन रात पढ़ाई करके अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास करना चाहिए। आज सोशल मीडिया का ट्रेंड काफी बढ़ चुका है। साइबर क्राइम के जाल में बच्चे फंस रहे है। ऐसे में जागरूक छात्र के तौर पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच समझ कर करें। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ सुमन मच्छान, उप प्रधानाचार्य मधु विस्ट, संजीव शर्मा, रेखा स्तान, नूतन, अख्तर जहान, मोहिन्द्र शर्मा, बनीता, संधीरा, सपना, पवन, दशिन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

छात्र परिषद के गठन के दौरान जमा दो छात्रा तमन्ना को हेड गर्ल बनाया गया। जबकि जमा एक अदिति को वाईस हेड गर्ल बनाया गया। वहीं चार हाउस का गठन भी किया गया। इसमें लक्ष्मी हाउस में कैप्टन कल्पना और वाईस कैप्टन पायल, पीटी उषा हाउस में कैप्टन निधि और वाइस कैप्टन नेहा, रानी झांसी हाउस के कैप्टन नंदनी और वाइस कैप्टन काव्या और सरोजनी नायडू हाउस की कैप्टन कृतिका और वाइस कैप्टन साक्षी को चुना गया। अनुशासन कमेटी की कैप्टन पूनम और वाईस कैप्टन सुशीला, स्पोर्टस कैप्टन मन्नत और वाइस कैप्टन जागृति, कल्चर कमेटी की कैप्टन अर्चिता को चुना गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

15 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

15 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

1 day ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

1 day ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

1 day ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

1 day ago