Uncategorized

भुंतर में हुआ विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

कुल्लू (आशा डोगरा),

जिला कुल्लू के भुंतर में भुंतर भाजपा मंडल के द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता में भुंतर भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की। तो वहीं प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री अखिलेश कपूर, जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष अमित सूद, भाजपा नेता नरोतम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष अमित सूद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विकसित भारत का भी संकल्प दिलाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्षों के अपने कार्यकाल में देश को एक नई दिशा दिखाई है। वही, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिलेश कपूर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 में विकसित भारत बनाने के संकल्प में अपना हर संभव योगदान दें। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनता को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई। सभी कार्यकर्ताओं ने इस संकल्प में अपना बहुमूल्य योगदान देने का प्रण लिया। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री अखिलेश कपूर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश के विकास के लिए शानदार काम कर रही है। आज तक के इतिहास में ऐसी सरकार न आई है और न ही कभी आएगी। केंद्र की भाजपा की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। अब चाहे देश की आंतरिक सुरक्षा की बात हो, विदेश नीति की बात हो या अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बात हो केंद्र सरकार ने अतुलनीय कार्य किया है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता भी लगातार केंद्र सरकार की नीतियों का आम जनता का प्रचार करें। ताकि आम जनता को भी सरकार की नीतियों का फायदा मिल सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

2 hours ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

3 hours ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

3 hours ago

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: 31.93 ग्राम चिट्टा, नकदी और डिजिटल मशीन बरामद

सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…

3 hours ago

डगशाई लिंक रोड पर 23.29 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम…

4 hours ago