Categories: Uncategorized

सैंज खड्ड में डूबने से युवक की मौत, 24 घंटे में डूबने से तीसरी मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

जिला शिमला के कुपवी थाना क्षेत्र में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। सैंज खड्ड को पार करते समय 38 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम की है और बीते 24 घंटे में डूबने से हुई यह तीसरी मौत है।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नक्का राम (38) पुत्र स्व. रामसा राम, गांव गवाये, डाकघर धारचांदना, तहसील कुपवी के रूप में हुई है। नक्का राम खेतों में काम करने के बाद सैंज खड्ड को पैदल पार कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। तेज बहाव के चलते वह खुद को संभाल नहीं पाया और खड्ड में डूब गया।स्थानीय लोगों व परिजनों ने उसे किसी तरह पानी से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही नेरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की सूचना कुपवी थाना पुलिस को दी गई।पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को कोटखाई तहसील के दरबार गांव में गिरी खड्ड में मां-बेटी की डूबने से मौत हो गई थी। अब कुपवी की इस घटना ने इलाके में चिंता और शोक का माहौल बना दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

4 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

18 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

19 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

23 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago