Uncategorized

प्रदेश सरकार हिमाचल की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण के लिए प्रयासरत – जगत सिंह नेगी

रिकांग पिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा विकास खंड की ग्राम पंचायत सापनी स्थित पीरी किला के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को भी सुना तथा प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

जनजातीय विकास मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू पूरे प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों  के सरंक्षण एवं संवर्धन के प्रति वचनबद्ध है और सभी ऐतिहासिक धरोहरों के रख-रखाव व जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला की समृद्ध संस्कृति व प्राचीन धरोहरों को संरक्षित रखना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी को हमारी समृद्ध व विख्यात संस्कृति विरासत में प्राप्त हो सके।

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान राज्य सरकार वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत जनजातीय क्षेत्रों के निर्धन एवं भूमिहीन लोगों को जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए कृत संकल्पति है और मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को भू-पट्टे प्रदान कर जमीन का मालिकाना हक भी दिया गया है।उन्होंने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 कांग्रेस सरकार की देन है जो सदैव निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के साथ खड़ी रही है और उनकी आर्थिकी को मजबूत करने का कार्य दृढ़-निश्चय के साथ किया है।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि किन्नौर जिला के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने की दिशा में कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं और बागवानी तथा कृषि विभाग को जिला के लोगों को कृषि व बागवानी सम्बंधित नवीनतम तकनीकों व उपकरणों की जानकारी समय-समय पर जागरूकता शिविरों के माध्यम से देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिला की जनता से भी आग्रह किया कि वह नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करें व विभागों के माध्यम से प्रदान किए जा रहे उपादानों का लाभ प्राप्त कर अपनी आर्थिकी में बढ़ोतरी दर्ज करें।

राजस्व मंत्री ने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर में शिक्षा व स्वास्थ्य को गुणात्मक किया जा रहा है और क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पीओ में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने जिला के पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि 15वे वित्त आयोग द्वारा प्रदान की गई राशि का सदुपयोग करें ताकि ग्रामीण अधोसंरचना का विकास हो सके और ग्रामीणों को लाभ मिल सके।

इस अवसर पर जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ सूर्या बोरस, जिला परिषद वार्ड सापनी के सदस्य भरत नेगी, स्थानीय पंचायत की प्रधान कृष्णा नेगी, उपपुलिस अधीक्षक भावानगर राज कुमार, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आनंद शर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण व अन्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

8 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago