राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रगति आईटीआई, खेरी रोड राजगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों ने न केवल रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए पोस्टर मेकिंग की, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के प्रधानाचार्य अजय वर्मा द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इसके पश्चात संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी इस पहल में भाग लेते हुए पौधे लगाए। छात्रों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश दिया कि वायु प्रदूषण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों के लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। छात्रों ने बताया कि वे अधिकतर कृषक परिवारों से संबंधित हैं और अपने आस-पास नियमित रूप से पौधारोपण करते रहते हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि हर परिवार के प्रत्येक सदस्य को बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पशु-पक्षी और अन्य जीव-जंतुओं को जीवन देने के लिए पेड़-पौधों का होना अनिवार्य है,
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…