Categories: Uncategorized

रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी, 22.64 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

जिला शिमला के जुब्बल उपमंडल में रोहड़ू पुलिस के डिटेक्शन सैल ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छाजपुर कैंची के समीप अंटी बाजार क्षेत्र में दबिश देकर 22.64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार (उम्र 39 वर्ष) निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ जुब्बल थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की विशेष मुहिम लगातार जारी है और इस दिशा में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने कहा,”पुलिस की प्राथमिकता है कि समाज को नशे के चंगुल से मुक्त कराया जाए। ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी।”एसडीपीओ ने आमजन से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को दें। उन्होंने यह भी कहा कि समाज तभी सुरक्षित रह सकता है जब नशा मुक्त वातावरण तैयार किया जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

15 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

16 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

16 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

16 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

19 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

24 hours ago