Categories: Uncategorized

मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप—चार की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कटौला के पास IIT कमांद पुल के समीप एक महिंद्रा एस्सिल जीप गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीप में कुल 6 लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरा।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम प्रभारी एचसी कुलदीप के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायलों को तुरंत खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेजा गया है।मृतकों की शिनाख्त प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है, और एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं पर्वतीय सड़कों की सुरक्षा व्यवस्था पर।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

18 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

18 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

18 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

19 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

22 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago