ब्यूरो रिपोर्ट (पौंटा साहिब),
इटरनल यूनिवर्सिटी, बरू साहिब ने आज बीबी जीत कौर मेमोरियल स्कूल, पौंटा साहिब में दो दिवसीय करियर काउंसलिंग सत्र की शुरुआत की। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न अकादमिक और व्यावसायिक अवसरों के बारे में मार्गदर्शन देना है, जिसमें क्षेत्र के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इटरनल यूनिवर्सिटी , डायरेक्टर ऑफ एडमिशन बलराज सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि यह सत्र 1 जून 2025, रविवार तक जारी रहेगा और उसमें और अधिक छात्रों और अभिभावकों की उपस्थिति की संभावना है।
पहले दिन आस-पास के गांवों और शहरों से आए छात्रों ने यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एग्रीकल्चर, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, बेसिक साइंसेज, मैनेजमेंट और नर्सिंग विभाग के फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने विभिन्न कोर्सेज की संरचना, करियर के अवसर और इंडस्ट्री की मांग के बारे में जानकारी दी।
छात्रों को प्लेसमेंट संभावनाओं, पाठ्यक्रम की रूपरेखा, सरकारी और कॉर्पोरेट क्षेत्रों में नौकरियों की जानकारी दी गई। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी द्वारा दी जा रही स्कॉलरशिप योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, जो कि छात्रों की योग्यता, श्रेणी और आर्थिक स्थिति के आधार पर दी जाती है। BBA, BCA और B.Sc. मेडिकल जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में छात्रों ने विशेष रुचि दिखाई और कई छात्रों ने उसी समय दाखिले में रुचि भी जताई। यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने बताया कि सत्र के दूसरे दिन, रविवार 1 जून को और अधिक छात्रों और अभिभावकों के आने की उम्मीद है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…