राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़ वंश फिटनेस क्लब के तीन होनहार युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर की रॉ पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम किया रोशन | राजगढ़ के वंश फिटनेस क्लब से जुड़े तीन खिलाड़ियों — अर्णव अग्रवाल, सचिन देव शर्मा और अंकुश धीमान ने हाल ही में इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन और पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा आयोजित रॉ पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता देश के 8 राज्यों से आए करीब 600 प्रतिभागियों के बीच आयोजित की गई थी।
अर्णव अग्रवाल ने 59 किलोग्राम अंडर-18 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वे पहले भी मिस्टर सिरमौर पॉवरलिफ्टर 2024 रह चुके हैं। सचिन देव शर्मा ने 74 किलोग्राम सीनियर वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंकुश धीमान ने 93 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इन खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय वंश फिटनेस क्लब के संचालक सुमन ओहरी और क्लब के जिम ट्रेनर विजय खत्री को दिया। उन्होंने बताया कि क्लब की आधुनिक सुविधाओं, उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों और सही मार्गदर्शन की बदौलत वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…