Uncategorized

किन्नौर जिला के 25 बूथ स्तरीय अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

भारत निर्वाचन आयोग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात अरविंद आनंद ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पीओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला के सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला के 25 बूथ स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। प्रधान सचिव अरविंद आनंद ने कहा कि एक स्वस्थ व सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न होना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और एक स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं को समय-समय पर आयोजित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी जिला के बूथ स्तरीय अधिकारी (बी.एल.ओ) निष्पक्ष चुनाव में अहम भूमिका अदा करते हैं।

अरविंद आनंद ने बताया कि आज के इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए गठित विभिन्न टीमों व बूथ स्तरीय अधिकारियों को उनके कार्य व उत्तर दायित्व के प्रति जानकारी देने के साथ-साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता का अक्षराक्षर पालन सुनिश्चित के बारे में जानकारी देना है ताकि निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव को संपन्न किए जा सके। उन्होंने कहा कि बैठक में मतदाताओं को मतदान वाले दिन दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की गई ताकि मतदाता अपने मताधिकार का बिना किसी कठिनाई से प्रयोग कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने प्रधान सचिव, भारत निर्वाचन आयोग को जिला किन्नौर में चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोजित की जा रही गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के अन्य अधिकारी, अधीक्षक निर्वाचन विभाग जी.आर सक्सेना सहित बूथ स्तरीय अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

2 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

4 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

5 hours ago