अपराध /दुर्घटना

स्वाहण पंचायत के मैहला गांव में चिट्टे के ओवरडोज से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला युवक का शव

बिलासपुर (मंदीप राणा, संवाददाता),

नैना देवी विधान सभा क्षेत्र की स्वाहण पंचायत के मैहला गांव में चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत का मामला सामने आया है। गत रात्रि उप प्रधान ग्राम पंचायत स्वाहण के जसविंद्र सिंह ने थाना स्वारघाट मे सुचना दी कि लखविंद्र सिंह पुत्र स्व0 बुधराम गांव मैहला डा0 स्वाहण तह0 श्री नैना देवी जी जिला बिलासपुर हि0प्र0 उम्र0 24 साल मैहला से स्वाहण लिंक रोड के बीच सड़क से ऊपर अचेत/बेहोशी की हालत में गिरा है । जो पुलिस द्वारा तस्दीक के दौरान मौका पर सडक के किनारे खुले मैदान में लखविंद्र सिंह उपरोक्त अचेत अवस्था में लेटा हुआ पाया गया और साथ में लखविन्द्र सिंह की माता प्रेमी देवी व सगा भाई सोढी राम व गांव के अन्य लोग मौजूद पाये गये । मौका पर प्रभारी थाना एवं FSL बिलासपुर से बिशेषज्ञ प्रदीप कुमार ने भी आकर हालात तस्दीक किये है।निरीक्षण के दौरान मृतक लखविन्द्र सिंह के शरीर में किसी भी प्रकार की चोट या संदिग्ध निशान न पाये गये है। लेकिन बांयें बाजू पर इन्जैक्शन लगाने का ताजा निशान पाया गया जिस जगह से खून की ताजा बूंद भी निकली थी। मौका पर मौजूद लोगों से भी पुछताछ करी गई । लेकिन किसी ने भी लखबिन्द्र सिंह की मृत्यु बारा कोई भी शक जाहिर नहीं किया है । मृतक के भाई व माँ ने बतलाया कि लखबिन्द्र सिंह चिट्टा पीने का आदी था जिसे कुछ अरसा पहले नशा मुक्ति केन्द्र में भी नशा छुड़ाने के लिए छोड़ा गया था । मृतक के बांयें बाजू पर लगे ताजा इन्जैक्शन के चिन्ह से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसने चिट्टा का ओवरडोज का इन्जैक्शन द्वारा लिया है। मृतक लखविन्द्र सिंह की नाश को प्राईवेट गाड़ी में डालकर पोस्टमार्टम हेतू RH बिलासपुर में ले जाया गया ।मृतक लखविन्द्र सिंह की लाश को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस थाना स्वारघाट द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

14 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

3 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

4 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago