मुख्य समाचार

जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति के परिचायकों को संजोए रखना हम सभी का दायित्व – जगत सिंह नेगी

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला तहसील के बेरिंग नाग मंदिर परिसर सांगला में 16 लाख रुपए की राशि से निर्मित किए गए बैठक स्थल का लोकार्पण कर आम जनता को समर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने 26 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले रोसारंग सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। जनजातीय विकास मंत्री ने इसके उपरांत बेरिंग नाग मंदिर सांगला में आयोजित अठाराे समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति के परिचायकों को बढ़ावा प्रदान कर आने वाली पीढ़ी के लिए संजोए रखना हम सभी का दायित्व है और वर्तमान राज्य सरकार इस कार्य में हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति एवं इसके नैसंगिक सौंदर्य को विश्व पटल में लाने के लिए प्रयासरत है और इस दिशा में कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा प्रदान करने के दृष्टिगत सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही को आरम्भ करने के प्रयास जारी हैं ताकि पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को भी रोजगार प्राप्त हो सके।

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सहित जनजातीय  जिला किन्नौर में सड़क, पानी, बिजली व मल निकासी इत्यादि योजनाओं को आरम्भ किया गया है ताकि लोगों को हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सके। इसके अलावा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व नीतियों के माध्यम से प्रदेश को हर प्रकार से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 के माध्यम से भूमिहीन लोगों को जमीन उपलब्ध करवाई जा रही है तथा निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों का उत्थान एवं कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है।

बागवानी मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा प्राप्त हुई मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एपी.एम.सी के निदेशक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरोज नेगी, खंड विकास अधिकारी कल्पा अमीर पाल नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

13 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

3 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago