ब्यूरो रिपोर्ट ऊना।
हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ऊना-चंडीगढ़ मुख्यमार्ग पर मैहतपुर में एक कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान रामपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से प्रवासी था और पिछले कई वर्षों से मैहतपुर में ही रह रहा था। जानकारी के अनुसार, रामपाल ऊना से साइकिल पर मैहतपुर की ओर जा रहा था कि तभी पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार रामपाल को कुछ दूरी तक घसीटती ले गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल रामपाल को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने जानकारी दी कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…