Uncategorized

युक्तिकरण से पहले सभी शिक्षक वर्गो की पदोंन्ति की सूची जारी कर देनी चाहिए

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल राज्य के अध्यापक संघ जिला शिमला के प्रधान महावीर कैथला, महासचिव सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष रमन वर्मा व संघ के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों कैलाश ठाकुर, नरेश महाजन रंजीत शर्मा, राजीव कुमार,हरनाम धर्मा राजेश वर्मा,संदीप शर्मा सोहनलाल,रवि कैथला, शिव लाल शर्मा,गुरमीत सिंह ने सयुंक्त ब्यान में कहा कि युक्तिकरण से पहले सभी शिक्षक वर्गो की पदोंन्ति जो कि लगभग दो वर्षो से नहीं हुई है की सूची जारी कर देनी चाहिए, तत्पश्चात युक्तिकरण नई शिक्षा नीति 2020 के तहत करनी चाहिए। सभी ने शिक्षा निदेशक से आग्रह किया कि वर्ष 2023 में पदोंन्त हुऐ मुख्य अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार की जाए। संघ ने माननीय मुख्यमंत्री व माननीय शिक्षा मंत्री से आग्रह किया की प्राथमिक अध्यापक संघ के क्रमिक अनशन को दरयादिली दिखाकर सार्थक वार्ता कर समाप्त किया जाए, ताकि भविष्य की नींव प्राथमिक विद्यालयों को सुचारु रूप से चलाया जा सके व कहा कि ये सही है कि सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं चल रही, कर्मचारी संघठन भी पिछले दो वर्षों से सहयोग कर रहे है परन्तु देय और घोषित वित्तीय लाभोँ की अदायगी भी सरकार का ही दायित्व है अत: वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित कर उसके भुगतान का ब्लू प्रिंट तैयार करे

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

17 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

17 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

17 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

17 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

20 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago