Categories: Uncategorized

धारटीधार क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के हाथ में फटा मोबाइल,

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर।

धारटीधार क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक बुजुर्ग महिला के हाथ में मोबाइल फोन उस समय फट गया, जब वह उसे चार्जिंग से हटा रही थीं। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई हैं और उन्हें ददाहू सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना चिया मम्याना गांव की है, जहाँ 67 वर्षीय मेहंदी देवी अपने मोबाइल को चार्जिंग से निकाल रही थीं। इसी दौरान अचानक आसमानी बिजली गिरी और मोबाइल फट गया। धमाके के साथ ही महिला की चुनरी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर महिला बुरी तरह झुलस गई और घबराकर फर्श पर गिर गई, जिससे उनके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। दाहिने हाथ और गर्दन पर गहरे घाव बताए जा रहे हैं।”आसमानी बिजली गिरने से गांव के ट्रांसफार्मर को भी नुकसान हुआ है और मेहंदी देवी की चुनरी में आग लग गई थी। उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।”ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

2 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

3 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

7 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

8 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

12 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago