Categories: Uncategorized

“कोरोना काल में सेवा देने वाली नर्सों को मिलेगा सम्मान, भर्ती में प्राथमिकता देगी सरकार””

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार शाम आईजीएमसी शिमला और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमियाणा के फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार डॉक्टरों के पद भर रही है और नर्सों की भर्ती में कोविड काल में काम करने वाली नर्सों को प्राथमिकता दी जाएगी।इस संवाद के दौरान विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के विभागाध्यक्षों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं और भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि एक साल के भीतर 20 साल पुरानी सभी मेडिकल मशीनों और उपकरणों को बदला जाएगा। साथ ही, चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में दो माह के भीतर रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेजों में चरणबद्ध तरीके से थ्री टेस्ला एमआरआई मशीनें भी लगाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी की, जिससे मरीजों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।राज्य सरकार अब मेडिकल टेक्नोलॉजी पर 1350 करोड़ रुपये खर्च कर रही है और मेडिकल छात्रों के लिए हॉस्टल और स्टाफ तथा मरीजों के लिए पार्किंग की सुविधाएं भी बेहतर की जाएंगी।मुख्यमंत्री ने डॉक्टर-मरीज और नर्स-मरीज अनुपात को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने की बात भी कही। पैरा मेडिकल स्टाफ और टेक्नीशियन की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है।आईजीएमसी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सरकार 200 करोड़ रुपये और खर्च करेगी। अब तक इसमें 100 करोड़ का निवेश पहले ही हो चुका है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के चलते राज्य पर आर्थिक दबाव जरूर है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की प्राथमिकता बनी रहेगी।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने भी संवाद कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि सरकार प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक मशीनें और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

17 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

17 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

17 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

17 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

20 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago