Categories: Uncategorized

पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना, कर्ज से परेशान एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या

ब्यूरो रिपोर्ट चंडीगढ़।

पंचकूला के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कर्ज से परेशान एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों में दो दंपत्ति, तीन मासूम बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं।उत्तराखंड के देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल अपने परिवार सहित बागेश्वर धाम की कथा में भाग लेने पंचकूला आए थे। कथा के बाद देहरादून लौटते समय उन्होंने यह कदम उठाया। सभी शव एक कार से बरामद हुए, जो सेक्टर-27 में खड़ी थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। जांच में सामने आया है कि प्रवीण मित्तल का टूर एंड ट्रैवल बिजनेस घाटे में चल रहा था, जिससे परिवार पर भारी कर्ज हो गया था।पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है और फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पूरे इलाके में घटना के बाद शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

47 minutes ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

9 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

23 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

24 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago