Categories: Uncategorized

परीक्षा परिणाम में भारी चूक, पहले फेल बताया अब प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

ब्यूरो रिपोर्ट।

राजा का तालाब (हिमाचल प्रदेश), 23 मई 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के जमा दो परीक्षा परिणाम में एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जो अब आम चर्चा का विषय बन गई है। ग्रेटवे पब्लिक स्कूल, राजा का तालाब के छात्र निक्षय पठानिया पुत्र श्री रवींद्र पठानिया को पहले घोषित परिणाम में तीन विषयों — अंग्रेजी, फिजिक्स और कैमिस्ट्री — में फेल घोषित किया गया था।बोर्ड द्वारा जारी परिणाम में अंग्रेजी में 24, फिजिक्स में 17 और कैमिस्ट्री में 16 अंक दर्ज किए गए थे। इससे छात्र को फेल घोषित कर दिया गया था। लेकिन जब निक्षय ने अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन के लिए भेजी, तो संशोधित परिणाम ने सभी को चौंका दिया।नए परिणाम में निक्षय को अंग्रेजी में 52, फिजिक्स में 59 और कैमिस्ट्री में 59 अंक मिले हैं। कुल मिलाकर, निक्षय के 344 अंक बनते हैं, जो 68.8 प्रतिशत के साथ उसे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करते हैं।इस नाटकीय अंतर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। केवल एक विषय के पुनर्मूल्यांकन के बाद तीन विषयों में नंबरों का सुधार कैसे संभव हुआ? क्या यह बोर्ड की लापरवाही है या मूल्यांकन प्रणाली में कोई गंभीर खामी?छात्र का परिवार जहां बेटे के पहले प्रयास में प्रथम श्रेणी से पास होने की खुशी मना रहा है, वहीं शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से छात्रों का भविष्य संकट में पड़ सकता है और यह मानसिक रूप से उन्हें प्रभावित कर सकती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

मानसून को लेकर हिमाचल हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को दिए सतर्क रहने के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए…

3 hours ago

गुस्से में पति ने पत्नी के सिर पर किया भारी वस्तु से वार, मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट । बद्दी। पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत भटौली खुर्द में किराए के मकान…

17 hours ago

800 लोगों की डाक दबाकर बैठा था डाकिया, कमरे से मिले कॉल लेटर और ATM कार्ड

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। अगर आप भी लंबे समय से अपनी जरूरी डाक, नौकरी के कॉल…

22 hours ago

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के गिरीपुल में स्थित हरि ओम गोशाला के समीप सहानी…

2 days ago

भारी बारिश से हरिपुरधार में जनजीवन प्रभावित, 12 मुख्य सड़कें बंद; युद्ध स्तर पर बहाली में जुटा विभाग

हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार, 21 जुलाई। हरिपुरधार और आसपास के क्षेत्रों…

2 days ago