Categories: Uncategorized

विमल नेगी मौत मामला: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई करेगी जांच — एसआईटी पर उठे सवाल,

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश के बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रदेश सरकार को बड़ा झटका देते हुए हिमाचल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इस बहुचर्चित केस की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए हैं।अदालत ने राज्य पुलिस की एसआईटी जांच पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि इस केस की निष्पक्ष जांच के लिए अब सीबीआई ही उपयुक्त एजेंसी है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिया है कि सीबीआई टीम में हिमाचल का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं होगा।जांच पर उठे सवाल, कोर्ट ने जताया अविश्वासबुधवार को इस मामले में सुनवाई पूरी कर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान शिमला के एसपी और डीजीपी की कार्यशैली पर भी कोर्ट ने तीखे सवाल खड़े किए थे। पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट और हलफनामों में कई खामियां पाई गईं, जिससे अदालत का भरोसा एसआईटी की जांच से उठ गया।“निष्पक्षता पर संदेह” — अदालत की तीखी टिप्पणीकोर्ट ने कहा कि एसआईटी ने कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज किया और जांच की प्रक्रिया में पारदर्शिता व निष्पक्षता का अभाव रहा। कोर्ट ने यह भी जोड़ा कि ऐसे संवेदनशील मामले में भरोसेमंद और निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इसे अब सीबीआई को सौंपा जाता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

4 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

5 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

9 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

10 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

14 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago