मुख्य समाचार

डोडरा क्वार के बच्चे पहली बार अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा


इंदिरा गांधी खेल परिसर में होगी टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 55 स्कूलों के बच्चे लेंगे हिस्सा

ग्रीष्मोत्सव के दौरान उपायुक्त सहित सभी अधिकारी बच्चों के साथ करेंगे भोजन

इस अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान होने वाली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिला शिमला के दूरदराज के जनजातीय क्षेत्र डोडरा क्वार के बच्चे हिस्सा लेंगे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता की तैयारियों लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपम कश्यप ने की।
उपायुक्त ने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 55 स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिसमें 35 सरकारी स्कूल और 20 निजी स्कूल होंगे। हर स्कूल से 10 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिसमें 50 फीसदी लड़के और 50 फीसदी लड़कियां होगी। प्रतियोगिता 2 जून से 4 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार डोडरा क्वार क्षेत्र के बच्चों को टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जा रहा है। इसके साथ ही उक्त सभी बच्चों को अंतराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान होने वाली सांस्कृतिक संध्या भी दिखाई जाएगी। इसके अलावा नशे के खिलाफ और खेलों से जुड़ने के लिए बच्चों से आहवान किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं-उप विजेताओं को ट्राफी, सर्टिफिकेट और वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को टीशर्ट भी वितरित की जाएगी। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी जिसके लिए उन्होंने उप निदेशक उच्च शिक्षा को व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

खिलाड़ियों के साथ करेंगे अधिकारी भोजन
उपायुक्त ने बताया कि टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दौरान जिला के सभी अधिकारी रात्रि भोजन खिलाड़ियों के साथ करेंगे। इसके साथ ही बच्चों से रूबरू भी होंगे। उपायुक्त स्वयं बच्चों के साथ भोजन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक डाइट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जायेगा। 

यह भी रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, अतिरिक्ति जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, उपमण्डल दण्डाधिकारी (ना०) शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, जिला खेल अधिकारी राकेश धौता, कोच डॉ रविंद्र बांश्टू, जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महासचिव अभय लखन पाल सहित अन्य  गणमान्य भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

14 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

3 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

4 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago