मुख्य समाचार

आपदा तैयारी संबंधी फैमिलियराजेशन अभ्यास का हुआ आयोजन

नाहन 22 मई: उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 14वीं बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया टीम-नालागढ़ द्वारा सिरमौर जिला में अपने फैमिलियराईजेशन अभ्यास के दौरान आज 22 मई गुरुवार को मेसर्स शेख आर्म्स एंड एम्युनिशेन्स, शम्भूवाला, जिला सिरमौर में आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियां का लिया गया जायज़ा । उद्योग के कार्यकारी नोडल अधिकारी एवं निदेशक शकील अहमद ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सहयोग से आज उनके उद्योग में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 31 सदस्यीय टीम, कमांडिंग ऑफिसर बलजिंदर सिंह के नेतृत्व मैं प्रभारी एवं निरीक्षक सहायक कमांडेंट एनडीआरएफ संतोष कुमार इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह नेगी, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, कांस्टेबल प्रेमजीत के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन से संबंधित जन- जागरूकता, चर्चा, विचार विमर्श व महत्वपूर्ण आपदा संबंधी जानकारियां ली गईं। निदेशक शकील अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की इस प्रशिक्षित टीम द्वारा उनके उद्योग मे लगभग 145 कर्मचारीयों व सुपरवाइजरों को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं तकनीकों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा व प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार एवं कार्यकारी दंडाधिकारी, नाहन उपेंद्र चौहान, नोडल अधिकारी व उद्योग विभाग-काला अम्ब के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व उद्योग के अन्य तकनीकी एवं 19 तकनीकी स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

41 minutes ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

50 minutes ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

3 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

10 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

10 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

10 hours ago