मुख्य समाचार

कांगर-धरयार स्कूल की होनहार छात्रा पलक ने 12वीं कक्षा में अपनी मेहनत और लगन का परचम लहराते हुए 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),

सरांहा शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धारयर की 12 वीं कक्षा की छात्रा पलक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की इस बेटी 94 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि धरयार निवासी श्री मदन पाल व कांता देवी की होनहार बेटी है वह न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट है, बल्कि खेल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाती है । हाल ही में घोषित हुए 12वीं के परीक्षा परिणाम में पलक ने अपनी मेहनत और लगन का परचम लहराया है। पलक ने 500 में से 470 अंक हासिल कर 94% का शानदार परिणाम प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि माता-पिता भी गर्व महसूस कर रहे हैं। पलक एक साधारण परिवार से संबंध रखती है, और उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी कहानी यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्कूल में पलक की इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती सुषमा लता और शिक्षकों ने पलक की मेहनत और लगन की सराहना की है। सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

4 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

5 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

5 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

5 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

5 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

19 hours ago