मुख्य समाचार

नगर पंचायत राजगढ़ की बैठक में विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

आज नगर पंचायत राजगढ़ की बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। बैठक में अध्यक्ष नगर पंचायत ज्योति साहनी, उपाध्यक्ष, कपिल ठाकुर पार्षदों और मनोनीत सदस्यों ने भाग लिया और कुल 15 से अधिक प्रस्तावों को पारित किया गया | बैठक में तय हुआ कि पीडब्ल्यूडी से डीएवी स्कूल तक नगर पंचायत अपनी एंबुलेंस रोड बनाएगी, जिससे आपातकालीन सेवाएं सुगम होंगी। वहीं नेहरू मैदान में दो हाई मास्क लाइटें लगाई जाएंगी ताकि खेल और अन्य आयोजनों में रोशनी की कोई कमी न रहे। शिव मंदिर के पास शिवद्वार और पार्क का निर्माण किया जाएगा और वार्ड नंबर 5 से पुरानी एंबुलेंस हटाई जाएगी। इसके अलावा राजगढ़ के विभिन्न मंदिरों में करीब 21 सोलर लाइट्स लगाई जाए | सभी वार्डों में आवश्यकता अनुसार स्ट्रीट लाइट व नए पोल लगाए जाएंगे। पुलिस स्टेशन से पुरानी कोटली तक सड़क निर्माण होगा। शिरगुल मंदिर की सीढ़ियों पर पत्थर बिछाए जाएंगे। नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति हेतु 10 दिन के भीतर बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी। सफाई कर्मचारियों को नई वर्दी और जूते भी दिए जाएंगे। साथ ही नगर पंचायत ने यह भी निर्णय लिया कि गैर-ज़रूरी खर्चों को कम किया जाएगा, ताकि विकास कार्यों के लिए अधिक फंड उपलब्ध हो सके। राजगढ़ के सभी वार्डों में वर्षा शालिका बनाने और शौचालय निर्माण हेतु भूमि चयन भी किया जाएगा। नगर पंचायत की 10 प्राकृतिक जल स्त्रोतों – बावड़ियों और नालों का भी पारंपरिक तरीके से सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसमें सीमेंट का उपयोग नहीं किया जाएगा। कूड़ा उठाने के लिए नगर पंचायत अपना नया टिप्पर भी खरीदेगी, ताकि यह सेवा आत्मनिर्भर रूप से चल सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

20 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

20 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

20 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

22 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

24 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

24 hours ago